बीजेपी ने बृजभूषण से विनेश फोगाट व बजरंग पुनिया के खिलाफ न बोलने को कहा: रिपोर्ट
बीजेपी ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को कांग्रेस में शामिल हुए पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के खिलाफ टिप्पणी करने से बचने को कहा है। गौरतलब है, बृजभूषण ने दोनों पहलवानों की आलोचना की थी और दावा किया था कि विनेश ने पेरिस ओलंपिक्स में क्वॉलिफाई करने के लिए 'धोखाधड़ी' की थी।
read more at हिन्दुस्तान


