एमपी में 20,000 से ज़्यादा सिकल सेल एनीमिया के मिले मरीज़
मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया है कि राज्य में 20,000 से ज़्यादा सिकल सेल एनीमिया के मरीज़ मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 33 ज़िलों में 59 लाख से ज़्यादा सिकल सेल मरीज़ों की स्क्रीनिंग की गई है जिनमें 1.34 लाख लोग सिकल सेल वाहक और 20,526 सिकल सेल एनीमिया के मरीज़ मिले हैं।
read more at ABP न्यूज़


