10वीं पास के लिए रेलवे में अप्रेंटिस के 2008 पदों पर निकली भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) में अप्रेंटिस के 2008 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर 7 अक्टूबर-6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के डायरेक्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में कम-से-कम 50% मार्क से पास होना ज़रूरी है।
read more at NWR


