Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कॉनमैन सुकेश को चुनाव चिन्ह रिश्वत मामले में मिली ज़मानत, नहीं आ पाएगा जेल से बाहर

short by रघुवर झा / on Friday, 30 August, 2024
दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर को एआईएडीएमके के 2 पत्ती चुनाव चिन्ह से जुड़े रिश्वत मामले में ज़मानत दे दी है। हालांकि, सुकेश जेल से बाहर नहीं आ पाएगा क्योंकि कई मामलों में वह अभी न्यायिक हिरासत में है। सुकेश पर ₹200 करोड़ की ठगी का आरोप है और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है।