Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाज़ार में गिरावट के बीच 18% चढ़े इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के शेयर, ₹59 पर आया था IPO

short by Vipranshu / on Wednesday, 18 June, 2025
इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयरों में बुधवार को 18% से अधिक की तेज़ी आई और यह करीब ₹160 पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन यह तेज़ी इस साल करीब 25 नए स्टोर्स खोलने की योजना बनाए जाने के बाद आई है। गौरतलब है कि कंपनी का आईपीओ 2022 में ₹59 पर आया था।