Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक सेना छोड़ने के बावजूद वर्दी पहन कर लश्कर की बैठकों में शामिल होता था तहव्वुर: रिपोर्ट

short by ऋषि राज / on Saturday, 12 April, 2025
रिपोर्ट के मुताबिक, 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा, पाकिस्तानी सेना की मेडिकल कोर छोड़ने के बाद भी लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई से जुड़े लोगों से मिलते वक्त सेना की वर्दी पहनता था। वह आतंकी कैंपों में भी वर्दी में जाता था और डेविड हेडली का करीबी था। बकौल रिपोर्ट, उसकी मुलाकातें आईएसआई अफसर मेज़र इकबाल से भी होती थीं।