कोसी बैराज के सभी 56 फाटक खोले गए, बिहार के कई ज़िलों में बाढ़ का खतरा
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोसी बैराज के सभी 56 फाटक खोल दिए गए हैं। इसके चलते कोसी का जलस्तर बढ़ने से बिहार के सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को कोसी बैराज पर जल प्रवाह 3.68 लाख क्यूसेक हो गया था।
read more at ABP न्यूज़


