सेंसेक्स की 7 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.10 लाख करोड़ बढ़ा, RIL व TCS को सर्वाधिक फायदा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 7 के बाज़ार पूंजीकरण में बीते सप्ताह कुल मिलाकर ₹2,10,254 करोड़ की बढ़ोतरी हुई जिसमें सर्वाधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) रहीं। आरआईएल का बाज़ार पूंजीकरण ₹66,985 करोड़ बढ़कर ₹16,90,328 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, टीसीएस का बाज़ार पूंजीकरण ₹46,094 करोड़ बढ़कर ₹13,06,599 करोड़ पहुंच गया है।
read more at Moneycontrol हिंदी


