पार्षद पद के 2 उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलने पर एमपी में सिक्का उछाल कर लिया गया फैसला
मऊगंज (मध्य प्रदेश) के एसडीएम ए.पी. द्विवेदी के अनुसार, वॉर्ड-10 से पार्षद पद के 2 उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलने पर सिक्का उछाल कर बीजेपी उम्मीदवार बतलून्निशा को विजेता घोषित किया गया। रविवार को हुई नगर निकाय चुनाव की मतगणना में बतलून्निशा व कांग्रेस उम्मीदवार रेशमा खान को 382-382 वोट मिले थे जिसके बाद हुआ टॉस बतलून्निशा ने जीता था।
read more at हिन्दुस्तान


