जम्मू-कश्मीर में टिफिन बॉक्स में मिला टाइमर लगा आईईडी, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट
जम्मू (जम्मू-कश्मीर) के सिदरा नरवाल हाईवे पर शनिवार को एक टिफिन बॉक्स में टाइमर लगा आईईडी मिला जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया। जम्मू पुलिस ने बताया, "शाम 5:30 बजे हाईवे पर एक संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद पुलिस व डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची।" बकौल पुलिस, आईईडी का वज़न करीब 2 किलोग्राम था।
read more at हिन्दुस्तान


