Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला ने प्रेमी संग मिलकर हरियाणा में कराया पति का ऐक्सिडेंट, बच गया तो गोली मारकर कराई हत्या

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 18 June, 2024
पानीपत (हरियाणा) में 2021 में विनोद बराड़ा नामक शख्स की हत्या कराने को लेकर पुलिस ने उसकी पत्नी निधि और उसके जिम ट्रेनर प्रेमी सुमित को गिरफ्तार किया है। दोनों ने विनोद का पिकअप ट्रक से ऐक्सिडेंट कराया था और वह बच गया तो उसकी गोली मारकर हत्या करा दी। उन्होंने एक शख्स को इसके लिए ₹10 लाख दिए थे।
read more at R.भारत