Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जानते हो, मेरे पापा मंत्री हैं: एमपी में पुलिसकर्मी को धमकाते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल का बेटा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 13 October, 2024
जबलपुर (एमपी) में पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल पटेल का वीडियो सामने आया है। प्रबल ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी दी व एक पुलिसकर्मी से कहा, "जानते हो...कौन हूं? मेरे पापा मंत्री हैं।" प्रबल की कार से एक बाइक को टक्कर लगने पर विवाद हुआ था।