Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूस के पूर्व मंत्री ने की खुदकुशी, कुछ घंटे पहले ही पुतिन ने किया था बर्खास्त

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 7 July, 2025
रॉयटर्स ने एक रूसी न्यूज़ आउटलेट का हवाला देते हुए बताया है कि रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट ने खुदकुशी कर ली है। इससे कुछ घंटे पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें पद से बर्खास्त किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बर्खास्तगी रूस के विमानन और शिपिंग क्षेत्रों में लगातार हो रही देरी के चलते हुई।