पंजाब में ऑटोरिक्शा चालकों के पुराने चालानों को माफ किया जाएगा: सीएम चन्नी
लुधियाना (पंजाब) में सोमवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ऑटोरिक्शा चालकों के पुराने चालानों को माफ किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने ऑटोरिक्शा चालकों को 'शोषण से बचाने के लिए' नए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने की घोषणा की। ऑटोरिक्शा चलाने के लिए सड़कों पर विशेष रूप से एक पीली रेखा खींचने की मांग को भी उन्होंने स्वीकार किया।
read more at जनसत्ता


