पूनम ढिल्लों ने की सोनाक्षी-ज़हीर की शादी की पुष्टि, कहा- प्यारा इनवाइट भेजा है
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता ज़हीर इकबाल 23 जून को शादी करने जा रहे हैं। पूनम ने कहा, "सोनाक्षी ने बहुत प्यारा इनवाइट भेजा है। मैंने उन्हें बचपन से देखा है। ईश्वर उन्हें खुश रखे।" उन्होंने आगे कहा, "सोनाक्षी को खुश रखना ज़हीर, याद रखना...वह हम सभी के लिए बहुत खास हैं।"
read more at NewsBytes हिन्दी


