Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 लाख बच्चों को जबरन रूस ले जाया गया है: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 2 June, 2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया है कि 2 लाख से अधिक बच्चों को जबरन रूस ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि युद्ध में अब तक 243 बच्चे मारे गए हैं, 446 घायल हुए हैं, और 139 बच्चे लापता हैं। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जारी युद्ध का आज (गुरुवार) 99वां दिन है।