घुटने के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती हैं राजस्थान के राज्यपाल, सीएम ने जाना हाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अस्पताल में भर्ती राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इसकी तस्वीर अपने 'X' हैंडल पर शेयर कर लिखा, "आपके (राज्यपाल) शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।" गौरतलब है, घुटने की तकलीफ से जूझ रहे राज्यपाल का मंगलवार को ऑपरेशन हुआ था।
read more at X


