पुतिन ने रूस में अमेरिकी संपत्तियों की ज़ब्ती के आदेश पर किए हस्ताक्षर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका में ज़ब्त की गई किसी भी रूसी संपत्ति की भरपाई के लिए रूस में मौजूद अमेरिकी कंपनियों और व्यक्तियों की संपत्ति ज़ब्त करने की अनुमति वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। दरअसल, जी7 देश रूस की $300 बिलियन की ज़ब्त संपत्ति का यूक्रेन की मदद के लिए इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं।


