Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाइक सवार की मौत के बाद बेंगलुरु में लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों में पटाखे जलाकर किया विरोध

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 25 October, 2022
बेंगलुरु (कर्नाटक) में सोमवार को दिवाली के मौके पर लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों में पटाखे जलाकर खराब सड़क का विरोध किया। दरअसल, सड़क पर बने गड्ढों के कारण रविवार को बेंगलुरु में ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत हुई थी। इसके अलावा मैसूरु में लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों के किनारे दीए जलाए।
read more at ABP Live