Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूस के सैन्य उपकरणों में निवेश जारी रखना भारत के हित में नहीं है: अमेरिका

short by shashank mishra / on Wednesday, 6 April 2022
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि यूएस चाहता है कि भारत रूसी सैन्य सामानों पर निर्भरता कम करे। उन्होंने हाउस आर्म्ड सर्विसेज़ कमिटी के सदस्यों संग बैठक में कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए उनके (भारत) साथ काम करते रहेंगे...ताकि वे यह समझें कि रूसी उपकरणों में निवेश जारी रखना उनके हित में नहीं है।"