Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ में 30 अप्रैल से यूट्यूबर्स व रील क्रिएटर्स पर लगेगी रोक

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 27 March, 2025
30 अप्रैल से शुरू होने वाली उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में यूट्यूबर्स व रील क्रिएटर्स की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केदारनाथ-बद्रीनाथ पंडा समाज ने तय किया है कि रील और वीडियो बनाने वालों को मंदिर के परिसर में आने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा धामों पर पैसे देकर वीआईपी दर्शन की व्यवस्था भी बंद रहेगी।