दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में रेस्टोरेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 में बुधवार दोपहर एक रेस्टोरेंट में आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें दोपहर करीब पौने एक बजे घटना की सूचना मिली थी। दमकल विभाग ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
read more at भाषा


