Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹199 के शेयरों की 15% प्रीमियम पर हुई एंट्री, जगमग हुआ निवेशकों का पोर्टफोलियो

short by Tanya Jha / on Friday, 1 August, 2025
ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी शांति गोल्ड इंटरनेशनल के शेयरों की शुक्रवार को बीएसई पर ₹229.10 और एनएसई पर ₹227.55 पर ज़बरदस्त लिस्टिंग हुई। शेयरों को आईपीओ में ₹199 के भाव पर जारी किया गया और निवेशकों को 15% लिस्टिंग गेन मिला है। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और इसे ओवरऑल 80-गुना से अधिक बोली मिली थी।