Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, 2 भाग में चलेगा बजट सत्र

short by अपर्णा / on Tuesday, 28 January 2025
संसद के आगामी बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा और सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के मुताबिक, सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।