दिल्ली में कार के बोनट पर शख्स को घसीटते पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे का वीडियो आया सामने
ग्रेटर कैलाश (दिल्ली) में कार के बोनट पर 37-वर्षीय बिज़नेसमैन को घसीटते पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि शख्स के गिरने से पहले उसे तकरीबन 200-मीटर तक बोनट पर घसीटा गया। कानून की पढ़ाई करने वाले आरोपी छात्र और उसके पिता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


