उत्तर प्रदेश में ज़ीका वायरस का पहला मामला सामने आया, एयरफोर्स अधिकारी संक्रमित
कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नेपाल सिंह के अनुसार, एयरफोर्स के एक वॉरंट ऑफिसर में ज़ीका वायरस की पुष्टि के बाद उत्तर प्रदेश में इस वायरस का पहला मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी को पिछले कई दिनों से बुखार था। बकौल सीएमओ, उनके संपर्क में आए 22 लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है।
read more at अमर उजाला


