अमृतसर के खालसा कॉलेज के बाहर हुई गोलीबारी में 1 शख्स की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
अमृतसर (पंजाब) के खालसा कॉलेज के बाहर बुधवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प में 24-वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, "कॉलेज के बाहर...हुई झड़प के दौरान गोलीबारी भी हुई।" बकौल पुलिस, "स्थिति अब नियंत्रण में है। यह गैंग वॉर का मामला नहीं है।"
read more at ABP न्यूज़


