चारधाम यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के 24 दोस्त धराली में हुए 'लापता'; 35 साल बाद मिले थे
धराली गांव (उत्तराखंड) में बादल फटने से मची तबाही में महाराष्ट्र से घूमने आया 24 दोस्तों का एक समूह भी 'लापता' है। ये लोग 1990 में एक स्कूल में 10वीं कक्षा के सहपाठी थे जो 35-वर्ष बाद मिले थे और चारधाम यात्रा पर निकले थे। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के कम-से-कम 149 पर्यटक उत्तराखंड में फंसे हैं।
read more at News24 हिंदी


