शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी खुश नहीं हैं: 'डंकी' की शूटिंग की तस्वीरें लीक होने पर तापसी
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है कि शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी आगामी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग की तस्वीरें लीक होने से खुश नहीं हैं। बकौल तापसी, "राजू सर (राजकुमार)...को चीज़ें छिपाकर रखना पसंद है...उन्होंने फिल्म का पोस्टर या टीज़र भी रिलीज़ नहीं किया है।" गौरतलब है, तापसी शाहरुख खान के साथ राजकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'डंकी' में नज़र आएंगी।


