Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे: लोकायुक्त कानून लाने के फैसले पर सीएम शिंदे

short by अनिल कुमार / on Sunday, 18 December, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा, "हम महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे इसलिए हमने राज्य में लोकायुक्त कानून लाने का फैसला किया है।" शिंदे ने कहा, "हम पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार चलाएंगे।" उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "लोकायुक्त कानून के लिए इसी सत्र में बिल लाया जाएगा।" बकौल फडणवीस, लोकायुक्त के दायरे में मुख्यमंत्री भी होंगे।