उदयपुर हत्याकांड को लेकर राजसमंद में प्रदर्शन, धारदार हथियार से हमले में कॉन्स्टेबल घायल
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजस्थान के उदयपुर में टेलर की हत्या को लेकर राजसमंद के भीम में बुधवार को विरोध प्रदर्शन हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संवेदनशील इलाके में जाने से रोकने के लिए हवाई फायरिंग की जिसके बाद इलाके में पत्थरबाज़ी हुई। कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने से एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया है।
read more at ABP न्यूज़


