'कोल्डप्ले' के लिए बॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन संग भारत पहुंचीं '50 शेड्स...' फेम डकोटा जॉनसन
ब्रिटिश रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' के सिंगर क्रिस मार्टिन संग उनकी गर्लफ्रेंड और '50 शेड्स ऑफ ग्रे' की ऐक्ट्रेस डकोटा जॉनसन भी भारत पहुंची हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, एयरपोर्ट पर मार्टिन ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। 'कोल्डप्ले' का 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई में कॉन्सर्ट होगा।
read more at Hindustan Times


