आलोचना होने के बाद समांथा के तलाक पर दिए बयान को तेलंगाना की मंत्री ने लिया वापस
तेलंगाना की मंत्री के सुरेखा ने आलोचना के बाद ऐक्टर नागा चैतन्य व समांथा रुथ प्रभु के तलाक के लिए बीआरएस नेता केटीआर को ज़िम्मेदार ठहराने वाला बयान वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी का आशय केटीआर द्वारा महिलाओं का अपमान किए जाने पर सवाल उठाना था और वह समांथा की भावनाएं आहत नहीं करना चाहती थीं।
read more at हिन्दुस्तान


