इंस्टाग्राम ने 'नए अपडेट से पता चल सकती है यूज़र्स की सटीक लोकेशन' दावे का किया खंडन
इंस्टाग्राम ने उस वायरल पोस्ट के दावों का खंडन किया है जिसमें बताया गया है कि स्टोरीज़-पोस्ट पर लोकेशन टैग इस्तेमाल करने से यूज़र्स की सटीक लोकेशन पता चल सकती है। बकौल इंस्टाग्राम, "हम आपकी लोकेशन...दूसरों से साझा नहीं करते।" पोस्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम/आईओएस अपडेट के कारण 'प्रिसाइस लोकेशन' सेटिंग अन्य यूज़र्स को किसी की सटीक लोकेशन दिखा सकती है।
read more at Moneycontrol


