ऐक्टर अन्नू कपूर के साथ केवाईसी के नाम पर हुई ₹4.36 लाख की ठगी
ऐक्टर अन्नू कपूर से उनके बैंक अकाउंट्स का केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ₹4.36 लाख की ठगी हुई है। हालांकि, बैंक ने तुरंत कपूर को इसकी सूचना दी जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। बकौल पुलिस, मामला दर्ज कर अकाउंट्स फ्रीज़ कर दिए गए हैं और धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
read more at भाषा


