सरकार ने मोबाइल फोन के ज़रिए रियल टाइम आपदा चेतावनी प्रणाली का देशव्यापी परीक्षण किया शुरू
दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर एक नई मोबाइल-आधारित आपदा चेतावनी प्रणाली का देशव्यापी परीक्षण शुरू किया है। सेल ब्रॉडकास्ट (सीबी) तकनीक पर आधारित इस चेतावनी प्रणाली का परीक्षण आपातकालीन स्थितियों के दौरान महत्वपूर्ण अलर्ट के रियल टाइम प्रसार को बढ़ाने के लिया किया जा रहा है। यह परीक्षण पूरे देश में 2-4 सप्ताह तक चलेगा।
read more at PIB


