1857 के शहीद क्रांतिकारी बख्तावर सिंह के नाम से जाना जाएगा इंदौर का रेज़ीडेंसी एरिया: मेयर
इंदौर (मध्य प्रदेश) नगर निगम के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया है कि रेज़ीडेंसी एरिया का नाम 1857 की क्रांति के दौरान शहीद हुए महाराणा बख्तावर सिंह के नाम पर रखा जाएगा। बकौल भार्गव, उन्हें रेज़ीडेंसी के एक पेड़ से लटकाकर फांसी दी गई थी। नगर निगम ने गांधी हॉल में लता मंगेशकर की प्रतिमा लगाने की भी मंज़ूरी दी।
read more at भाषा


