Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्रिटेन में 'फ्रोज़न चिकन' में छुपाकर कोकेन बेचने वाले भारतीय मूल के 2 लोगों को हुई जेल

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 26 August, 2024
ब्रिटेन की एक अदालत ने 'फ्रोज़न चिकन' में छुपाकर कोकेन बेचने को लेकर भारतीय मूल के मनिंदर दोसांझ नामक शख्स को 16 वर्ष व 8 महीने और अमनदीप ऋषि नामक शख्स को करीब 11 वर्ष जेल की सज़ा सुनाई है। बकौल पुलिस, नकदी और 400 किलोग्राम कोकेन बरामद की गई थी। दोनों दोषियों को जुलाई-2020 में गिरफ्तार किया गया था।
read more at भाषा