पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठनों के 22 संदिग्ध आतंकवादियों को किया गया गिरफ्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने आईएसआईएस, टीटीपी और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के 22 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, आतंकवादियों ने पंजाब में गड़बड़ी फैलाने की साज़िश रची थी और वे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं हस्तियों को निशाना बनाना चाहते थे। बकौल प्रवक्ता, आतंकवादियों के खिलाफ 19 मामले दर्ज किए गए हैं।
read more at लेटेस्टली


