Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतंकी को कीमत चुकानी होगी: हमास प्रमुख हानिया की मौत पर ईरान के राष्ट्रपति

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 31 July, 2024
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने तेहरान में कथित तौर पर इज़रायली हमले में हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत की निंदा की है। पेज़ेश्कियान ने ट्वीट किया, "हम इसका करारा जवाब देंगे और ईरान अपनी क्षेत्रीय अखंडता, गरिमा व सम्‍मान की रक्षा करेगा। आतंकी को अपने किए की कीमत चुकानी होगी।" हानिया 2017 से हमास का प्रमुख था।
read more at भाषा