इसरो में अप्रेंटिस के 75 पदों पर निकली भर्ती, 21 अप्रैल तक करें आवेदन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में स्नातक, डिप्लोमा एवं ट्रेड अप्रेंटिस के 75 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवारों को nats.education.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद आवेदन फॉर्म अपने क्षेत्र के संबंधित इसरो सेंटर पर भेजना होगा। इन पदों के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू हो चुके हैं और 21 अप्रैल अंतिम तिथि है।
read more at हिन्दुस्तान


