नैनीताल व पौड़ी गढ़वाल के जंगलों में लगी आग के लिए हैं मानवीय गतिविधियां ज़िम्मेदार: वन विभाग
वन विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड में नैनीताल व पौड़ी गढ़वाल के जंगलों में लगी आग के लिए काफी हद तक मानवीय गतिविधियां ज़िम्मेदार हैं। अधिकारियों के अनुसार, कई जगह आग बुझा दी गई है और कुछ जगह आग बुझाने का काम जारी है। वहीं, आग लगाने के आरोप में अब तक 8 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
read more at हिन्दुस्तान


