जम्मू-कश्मीर के रामबन में जंगल से मिले बैग में आईईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
रामबन (जम्मू-कश्मीर) ज़िले की पुलिस ने गुरुवार को बताया कि संगलदान इलाके में जंगल में पत्थरों के नीचे छिपाए गए बैग से भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं। बकौल पुलिस, बैग से टिफिन बॉक्स में 3 आईईडी, कुछ एके राइफल, पिका गन के 17 राउंड, एके-47 की 32 गोलियां, 1 डेटोनेटर व 6 पैकेट विस्फोटक समेत अन्य सामान मिले हैं।
read more at News18 हिंदी


