Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सबसे लंबे समय तक भारत के एनएसए रहे अजीत डोभाल को मिला तीसरा कार्यकाल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 13 June 2024
सरकार ने अजीत डोभाल को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जबकि सेवानिवृत आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद 5 जून को एनएसए के रूप में डोभाल का कार्यकाल खत्म हुआ था। डोभाल भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले एनएसए हैं।