'ब्रह्मास्त्र' के 2 लाख+ टिकट बिके, महामारी के बाद हिंदी फिल्मों में सर्वाधिक एडवांस बुकिंग: खबर
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के 2 लाख से ज़्यादा टिकट एडवांस बुकिंग में बिक चुके हैं। बकौल रिपोर्ट, कोविड-19 महामारी के बाद किसी हिंदी फिल्म की यह सर्वाधिक एडवांस बुकिंग है और यह फिल्म कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को पार कर चुकी है।
read more at हिन्दुस्तान


