इंस्टाग्राम चैट से जातिगत भेदभाव का पता चला: आईआईटी के छात्र की खुदकुशी को लेकर पिता
खुदकुशी करने वाले आईआईटी-बॉम्बे के छात्र दर्शन के पिता रमेश सोलंकी ने दावा किया है कि उनकी बेटी को दर्शन की इंस्टाग्राम चैट मिली है जिससे पता चलता है कि वह जातिगत भेदभाव झेल रहा था। रमेश ने एसआईटी को पत्र लिखकर कहा, "लोगों को जब पता चला कि दर्शन आरक्षित श्रेणी का छात्र है तो...वे उसे नापसंद करने लगे।"


