अगर मैं बाबर आज़म होता तो वीडियो बनाने वाले शख्स को पकड़ता: ड्रेसिंग रूम के फुटेज पर अकरम
टी20 विश्व कप-2022 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के पहुंचने के बाद ड्रेसिंग रूम में बाबर आज़म के भाषण का वीडियो पीसीबी द्वारा शेयर किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए वसीम अकरम ने कहा है, "अगर मैं बाबर होता...तो वीडियो बनाने वाले शख्स को पकड़ता।" उन्होंने आगे कहा, "कुछ चीज़ें निजी होती हैं...मैंने किसी अन्य टीम को ऐसा करते नहीं देखा।"


