वह अपनी पंजाबी फिल्म पर काम कर रहे थे: 'तारक मेहता...' में गुरुचरण के बेटे बने ऐक्टर समय
धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ऐक्टर गुरुचरण सिंह के बेटे का रोल करने वाले अभिनेता समय शाह ने बताया है कि गुरुचरण अपनी पंजाबी फिल्म पर काम कर रहे थे। समय ने कहा, "मेरी उनसे 4-5 महीने पहले फोन पर घंटों बात हुई थी और उन्होंने मुझे प्रेरित किया था।" गौरतलब है, गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता हैं।


