सेंसेक्स 542 अंक टूटकर 59,806 पर हुआ बंद, 17,600 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 541.81 अंक टूटकर 59,806.28 पर बंद हुआ। वहीं, इस दौरान एनएसई का निफ्टी 164.80 अंक गिरकर 17,589.60 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सबसे ज़्यादा गिरावट महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (3.31%), रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (2.37%) और बजाज फिनसर्व (1.97%) के शेयरों में रही।
read more at ABP न्यूज़


