यूपी के आगरा में गिरी शिव मंदिर की छत, एक लड़की की हुई मौत व कई लोग हुए घायल
आगरा (उत्तर प्रदेश) के शाहगंज इलाके में सोमवार को एक शिव मंदिर की छत गिरने से एक लड़की की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीलन के चलते यह हादसा हुआ। मंदिर में सोमवार व कांवड़ जलाभिषेक के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे।
read more at News18 हिंदी


